खेल
केकेआर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के पास टॉप-2 में पहुंचने का मौका
jantaserishta.com
19 May 2024 11:44 AM IST

x
गुवाहाटी: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) रविवार शाम को आईपीएल 2024 के 70वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से भिड़ेगी। राजस्थान के पास लीग चरण में दूसरे नंबर पर फिनिश करने का मौका है। टीम 16 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। शीर्ष दो टीमें क्वालीफायर 1 में खेलेंगी, जिसका विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा।
केकेआर और आरआर के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 14-14 दोनों टीमों ने जीते, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
संभावित प्लेइंग 11
केकेआर: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।
आरआर: यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर और कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान और युजवेंद्र चहल।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





