खेल

जोस बटलर के शतक से राजस्थान ने आरसीबी को हराया, शेन वॉर्न को लेकर कही यह बात

jantaserishta.com
28 May 2022 8:53 AM IST
जोस बटलर के शतक से राजस्थान ने आरसीबी को हराया, शेन वॉर्न को लेकर कही यह बात
x

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सफर शानदार तरीके से जारी है. टीम ने शुक्रवार को खेले गए क्वालिफायर-2 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. मैच के बाद राजस्थान टीम खासकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे जोस बटलर ने दिवंगत शेन वॉर्न को याद किया.

दरअसल, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने ही अपनी कप्तानी में राजस्थान टीम को आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में चैम्पियन बनाया था. इसके बाद से राजस्थान टीम ये खिताब नहीं जीत सकी. वॉर्न का इसी साल मार्च में दिल का दौरा पड़ने से थाईलैंड में निधन हो गया.
मैच जीतने के बाद जोस बटलर ने अपनी इमोशनल स्पीच में कहा, 'मैं इस सीजन में बेहद कम उम्मीदों, पर शानदार उत्साह के साथ आया था. सीजन के बीच में खराब फॉर्म के कारण मुझ पर थोड़ा दबाव जरूर आया था, लेकिन कुमारा संगाकारा ने मदद की. उन्होंने मुझे पिच पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के लिए कहा. उनकी यह सलाह काम आई और फॉर्म वापस पा सका. फाइनल में पहुंचना काफी सुखद है.'
बटलर ने वॉर्न के याद करते हुए कहा, 'शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी अहम व्यक्ति हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पहला सीजन जिताया था. हम उन्हें बहुत याद करेंगे, पर मुझे यकीन है कि वह आज हमें बहुत गर्व के साथ देख रहे होंगे.'
राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन ने भी शेन वॉर्न को याद किया. मैच जीतने के बाद संजू ने कहा, इस मैदान पर पहले बॉलिंग के दौरान तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी. पिच पर उछाल भी अच्छा था. टॉस जीतना फायदेमंद साबित हुआ. जोस बटलर जैसे प्लेयर का टीम में होना हमारे लिए शानदार बात है. खिताब के हम करीब हैं और अब सिर्फ एक ही जीत बाकी है.
वॉर्न को लेकर संजू ने कहा, 'पहले आईपीएल सीजन के दौरान में काफी यंग था. मुझे याद है कि मैं केरल टीम के लिए अंडर-16 मैच खेल रहा था. मैंने वह आईपीएल फाइनल अपने दोस्तों के साथ देखा था. मुझे आज भी याद है, जब सोहैल तनवीर और शेन वॉर्न ने बॉल को हिट करके आखिरी विनिंग रन लिया था. यह बहुत शानदार यादें हैं, जो मैंने देखी हैं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story