खेल

बारिश ने धोया बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच, निर्णायक बना अंतिम मुकाबला

jantaserishta.com
29 April 2026 5:00 PM IST
बारिश ने धोया बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच, निर्णायक बना अंतिम मुकाबला
x
चट्टोग्राम: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। यह मुकाबला बुधवार को बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो सका।
बांग्लादेश ने 27 अप्रैल को इसी मैदान पर खेले गए पहले टी20 मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया था। उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 18 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
उस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से कैटेन क्लार्क और डेन क्लीवर ने 51-51 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान निक केली ने 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया था। मेजबान टीम की तरफ से रिशाद हुसैन ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदय ने 27 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, जिसके बाद शमीम हुसैन ने नाबाद 31 रन बनाकर टीम को 2 ओवर पहले ही जीत दिलाई थी। न्यूजीलैंड की तरफ से ईश सोढ़ी को 2 विकेट हाथ लगे थे।
दूसरा टी20 मैच रद्द होने के बाद अब सीरीज का अंतिम मुकाबला निर्णायक बन गया है, जो 2 मई को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की कोशिश इस मैच को जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी, क्योंकि इससे पहले उसे बांग्लादेश के विरुद्ध वनडे सीरीज से हाथ धोना पड़ा था।
टी20 सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसे बांग्लादेश ने 2-1 से अपने नाम किया था। उस सीरीज के पहले मैच को न्यूजीलैंड ने 26 रन से जीता था, जिसके बाद अगले मैच में बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीत हासिल की। अंतिम मुकाबले को 55 रन से अपने नाम करते हुए मेजबान बांग्लादेश ने सीरीज जीत ली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story