खेल

टी20: बारिश ने मैच में बाधा डाली

jantaserishta.com
20 Nov 2022 1:30 PM IST
टी20: बारिश ने मैच में बाधा डाली
x
माउंट मौंगानुई, (आईएएनएस)| बारिश ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में बाधा डाल दी है और मैच रुक गया है।
बातिश के कारण जब खेल रुका उस समय तक भारतीय पारी में 6.4 ओवर फेंके जा चुके थे और भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे विकेटकीपर ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे और छह रन बनाकर लॉकी फग्र्युसन की गेंद पर टिम साउदी के हाथों लपके गए। पंत ने 13 गेंदों पर एक चौके के सहारे छह रन बनाये।
खेल रुकने के समय ईशान किशन 22 गेंदों में 28 और सूर्यकुमार यादव पांच गेंदों में छह रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत का पहला विकेट 36 के स्कोर पर गिरा।
न्यूजीलैंड ने इससे पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story