
x
भारत श्रीलंका टेस्ट में मौसम बना विलेन खेल रुका
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन बारिश ने एक बार फिर खेल में बाधा डाल दी। बारिश रुकने के बाद मैदानकर्मियों ने कवर्स हटाने और मैदान को खेलने लायक बनाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन आउटफील्ड में पानी जमा होने के कारण मैच शुरू होने में अभी समय लग रहा है।
भारतीय टीम पहले दिन के खेल के बाद मजबूत स्थिति में है। भारत ने 73 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए थे। देवदत्त पडिक्कल शानदार बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ऋषभ पंत 27 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
पहले दिन भारत की शुरुआत अच्छी रही थी। हालांकि यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हुए और कप्तान शुभमन गिल 16 रन पर आउट हो गए। इसके बाद पडिक्कल और केएल राहुल ने शानदार साझेदारी की। केएल राहुल 77 रन बनाकर मांसपेशियों में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए थे।
दूसरे दिन भारतीय टीम की नजरें बड़े स्कोर पर होंगी। पडिक्कल और पंत की जोड़ी टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी, जबकि श्रीलंकाई गेंदबाज जल्द विकेट हासिल कर वापसी करना चाहेंगे।
Next Story





