खेल

IND Vs PAK: बारिश ने मैच में डाला खलल, मजबूत स्थिति में भारत, स्कोर 147/2

jantaserishta.com
10 Sept 2023 5:39 PM IST
IND Vs PAK: बारिश ने मैच में डाला खलल, मजबूत स्थिति में भारत, स्कोर 147/2
x
कोलंबो: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर फॉर मुकाबले में रविवार को शानदार शुरुआत की। गिल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। फिलहाल, बारिश के कारण मैच रोका गया है।
एशिया कप-2023 के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। हालांकि, बारिश ने मैच का मजा खराब कर दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 पर नाबाद हैं। इससे पहले शुभमन गिल (58 रन) और रोहित शर्मा (56 रन) बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story