खेल

रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड ने साई को हराकर पहली हॉकी इंडिया सीनियर महिला का जीता खिताब

Bharti sahu
2 Nov 2021 5:34 AM GMT
रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड ने साई को हराकर पहली हॉकी इंडिया सीनियर महिला का जीता खिताब
x
रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को 3-0 से हराकर पहली हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप खिताब को अपने नाम किया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को 3-0 से हराकर पहली हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप खिताब को अपने नाम किया।आरएसपीबी ने पहले क्वार्टर में दो और दूसरे क्वार्टर में एक गोल किया। आरएसपीबी ने आठवें मिनट में करिश्मा यादव ने पेनाल्टी कॉर्नर से किए गोल से खाता खोला।

चार मिनट बाद अमरिंदर पेनाल्टी को गोल में बदल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। 28वें मिनट में बिराजनी के गोल से टीम ने 3-0 की बढ़त कायम कर ली जो आखिरी तक बनी रही।


Next Story