खेल
राहुल त्रिपाठी को आचार संहिता का उल्लंघन करने पर लगाई फटकार... IPL ने बयान जारी कर दी जानकारी
Ritisha Jaiswal
19 Oct 2020 8:13 AM GMT
![राहुल त्रिपाठी को आचार संहिता का उल्लंघन करने पर लगाई फटकार... IPL ने बयान जारी कर दी जानकारी राहुल त्रिपाठी को आचार संहिता का उल्लंघन करने पर लगाई फटकार... IPL ने बयान जारी कर दी जानकारी](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/10/19/827542-tripathi.webp)
x
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को आईपीएल मुकाबले में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर फटकार लगाई गई है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को आईपीएल मुकाबले में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर फटकार लगाई गई है। आईपीएल ने बयान जारी कर यह जानकारी दी।
त्रिपाठी ने आचार संहिता के लेवल-1 नियम 2.3 के उल्लंघन को स्वीकार कर लिया है। इस लेवल के उल्लंघन में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।गौर हो कि केकेआर और हैदराबाद के बीच शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीमों ने निर्धारित 20 ओवरों में 163 रन बनाए और मैच सुपर ओवर तक पहुंचा और कोलकाता ने मैच अपने नाम कर लिया।
Tagsआईपीएल
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story