खेल

राहुल-पडिक्कल की जोड़ी बनी श्रीलंकाई गेंदबाजों के लिए सिरदर्द, टी-ब्रेक तक भारत का स्कोर 197/1

jantaserishta.com
15 Aug 2026 4:21 PM IST
राहुल-पडिक्कल की जोड़ी बनी श्रीलंकाई गेंदबाजों के लिए सिरदर्द, टी-ब्रेक तक भारत का स्कोर 197/1
x
गॉल: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दो सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहे हैं। टी-ब्रेक तक भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 197 रन लगा लिए हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहले सेशन में यशस्वी जायसवाल के रूप में एकमात्र झटका लगा। हालांकि, दूसरे सेशन में केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी ने श्रीलंका के हाथ कोई भी विकेट नहीं लगने दिया। राहुल 162 गेंदों का सामना करने के बाद 77 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं, देवदत्त पडिकक्ल 84 रन बनाकर नाबाद हैं।
पडिक्कल और राहुल की जोड़ी के आगे श्रीलंका के गेंदबाज दूसरे सेशन में पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। पडिक्कल अपनी इस पारी में अब तक 7 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। वहीं, राहुल ने 9 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए हैं। 27 ओवर का खेल होने के बाद बारिश के कारण मैच को काफी समय के लिए रोकना पड़ा। बारिश के चलते लगभग डेढ़ घंटे तक खेल बाधित रहा।
हालांकि, खेल दोबारा शुरू होने के बाद पडिक्कल और राहुल ने अपनी लय को बरकरार रखा और श्रीलंकाई गेंदबाजों को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। इससे पहले, यशस्वी जायसवाल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 37 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद रनआउट हुए। दो सेशन में श्रीलंका की ओर से कोई भी गेंदबाज अब तक विकेट नहीं चटका सका है।
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस मैच में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ उतरी है।
वहीं, श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन में कप्तान धनंजय डी सिल्वा के अलावा, लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिन्दु मेंडिस, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो को मौका दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story