खेल

राहुल द्रविड़ को हुआ कोरोना, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 Aug 2022 10:11 AM IST
राहुल द्रविड़ को हुआ कोरोना, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एशिया कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, वह एशिया कप जा पाएंगे या नहीं इसपर अभी संशय है. टीम इंडिया को आज ही यूएई के लिए रवाना होना है.

एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से यूएई में होनी है. 28 अगस्त को भारत को अपना पहला मुकाबला खेलना है जो पाकिस्तान के खिलाफ होगा. भारतीय समयानुसार यह मैच शाम को 7.30 बजे होना है.
एशिया कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान.
स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story