खेल

राहुल और जायसवाल ने बेहतरीन डिफेंसिव तकनीक दिखाई: मांजरेकर

jantaserishta.com
24 July 2025 2:51 PM IST
राहुल और जायसवाल ने बेहतरीन डिफेंसिव तकनीक दिखाई: मांजरेकर
x
मुंबई: भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने बताया कि ओपनर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने चौथे टेस्ट के पहले दिन सुबह के सत्र में शानदार डिफेंसिव तकनीक और मजबूत मानसिकता का प्रदर्शन किया। पांच मुकाबलों की सीरीज का यह मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है।
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े, जिससे भारत को इस अहम मुकाबले में मजबूत शुरुआत मिली। यह मैच भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ट्रॉफी जीतने के लिए उसे सीरीज के शेष दोनों मुकाबले अपने नाम करने होंगे।
चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 'मैच सेंटर लाइव' पर मांजरेकर ने कहा, "इन दोनों सलामी बल्लेबाजों की बदौलत सुबह का सेशन साफतौर पर भारत के पक्ष में रहा। उन्होंने बेहतरीन डिफेंसिव तकनीक और मजबूत मानसिकता के साथ अपनी लय को कायम रखा।"
उन्होंने आगे कहा, "भारत को विदेशी परिस्थितियों में हमेशा एक स्थिर ओपनिंग जोड़ी की तलाश रही है, लेकिन अब लगता है कि वह जोड़ी मिल गई। दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन, जो शतकीय साझेदारी करता है। यह भरोसेमंद लगता है। इस जोड़ी से निरंतरता की उम्मीद की जा सकती है, जो बहुत मायने रखता है।"
भारत सीरीज में 1-2 से पीछे चल रहा है। इस अहम मुकाबले में भारत को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले सत्र में भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने 58 रनों की पारी खेलते हुए केएल राहुल (46) के साथ 94 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। संजय मांजरेकर ने बतौर टेस्ट बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की जमकर तारीफ करते हुए कहा, "दक्षिण अफ्रीका जायसवाल का पहला विदेशी दौरा था, और संभवतः सबसे मुश्किल भी। अगली बार वह और बेहतर करेंगे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर का मानना है कि यशस्वी जैसे युवा खिलाड़ियों का इस तरह का प्रदर्शन भारतीय टेस्ट टीम के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story