खेल

इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में सबसे तेज गोल करने का रिकार्ड बनाया राफेल लियो

Ritisha Jaiswal
21 Dec 2020 11:48 AM IST
इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में सबसे तेज गोल करने का रिकार्ड बनाया राफेल लियो
x
राफेल लियो ने मैच शुरू होने के बाद छठे सेकेंड में गोल करके इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में सबसे तेज गोल करने का रिकार्ड बनाया जिससे एसी मिलान ने सास्सुओलो को 2-1 से पराजित किया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | राफेल लियो ने मैच शुरू होने के बाद छठे सेकेंड में गोल करके इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में सबसे तेज गोल करने का रिकार्ड बनाया जिससे एसी मिलान ने सास्सुओलो को 2-1 से पराजित किया। मिलान की तरफ से दूसरा गोल अलेक्सिस सीलमेकर्स ने किया। इस जीत से एसी मिलान ने सेरी ए तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। वह इंटर मिलान से एक अंक आगे है जिसने एक अन्य मैच में स्पेजिया को 2-1 से हराया। पुर्तगाल के लियो ने सेरी ए में सबसे तेज गोल करने का पाओलो पोगी का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 2001 में पीसेन्जा की तरफ से फियोरेंटिना के खिलाफ आठवें सेकेंड में गोल किया था। मिलान ने ट्वीट किया कि 21 वर्षीय लियो ने 6.2 सेकेंड में गोल दागा। अन्य मैचों में अटलांटा ने रोमा को 4-1 से और लैजियो ने नैपोली को 2-0 से हराया।


Next Story