
x
Delhi दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने संन्यास के बाद वनडे में वापसी करते हुए अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन डिकॉक ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता।
क्विंटन डिकॉक ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 63, 123, और 53 रन की पारी खेली। कुल 239 रन बनाने वाले डिकॉक को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। डिकॉक सातवीं बार वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में डिकॉक से ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पूर्व कप्तान शॉन पोलॉक के नाम है। पोलॉक ने आठ बार ये खिताब जीता है।
हाशिम अमला ने 6, एबी डिविलियर्स ने 6, जबकि जैक्स कैलिस ने 5 बार वनडे में दक्षिण अफ्रीका के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता है।
डिकॉक ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। तब 30 साल के डिकॉक ने अपने फैसले से सभी को चौंका दिया था। इसकी एक वजह वनडे विश्व कप 2027 भी है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका सह-आयोजक है। लेकिन, डिकॉक ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए संन्यास से वापसी की है और अपने पुराने फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 32 साल के डिकॉक अगले विश्व कप में विपक्षी टीमों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
वनडे करियर पर नजर डालें तो डिकॉक ने कुल 158 मैचों की 158 पारियों में 22 शतक और 32 अर्धशतक की मदद से 7,009 रन बनाए हैं। उनका टॉप स्कोर नाबाद 178 है। डिकॉक 128 छक्के और 791 चौके लगा चुके हैं।
Tagsक्विंटन डिकॉकदक्षिण अफ्रीका क्रिकेटवनडेपाकिस्तान सीरीजप्लेयर ऑफ द सीरीजशॉन पोलॉकहाशिम अमलाएबी डिविलियर्सजैक्स कैलिसवनडे विश्व कप 2023वनडे विश्व कप 2027क्रिकेट वापसीबल्लेबाजीविकेटकीपररिकॉर्ड रनशतकअर्धशतकछक्केचौकेक्रिकेट न्यूजक्रिकेट अपडेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





