खेल

पंजाब किंग्स का ट्विटर पर उड़ रहा मजाक, 7 बल्लेबाज नहीं कर पाए दहाई का आंकड़ा पार

jantaserishta.com
21 April 2022 6:42 AM IST
पंजाब किंग्स का ट्विटर पर उड़ रहा मजाक, 7 बल्लेबाज नहीं कर पाए दहाई का आंकड़ा पार
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ बुधवार को खेले गए IPL मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाजों ने जिस तरह से सरेंडर किया, उसका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ रहा है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के गेंदबाजों के सामने पंजाब किंग्स (PBKS) के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाए थे.

पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने किया सरेंडर
पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेले गए IPL मैच में 115 रनों पर ही ढेर हो गई. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने पृथ्वी शॉ (41 रन) और डेविड वॉर्नर (नाबाद 60 रन) की तूफानी बैटिंग के दम पर 10.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 57 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली.
पंजाब किंग्स का ट्विटर पर उड़ रहा मजाक
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई पंजाब किंग्स की टीम के किसी भी बल्लेबाज का कोई भी पैंतरा चलता हुआ नजर नहीं आया. पंजाब किंग्स के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होकर वापस लौटने लगे. दिल्ली कैपिटल्स (DC) की घातक गेंदबाजी के सामने पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाजों का जमकर मजाक उड़ रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story