PSL 2021: इंग्लिश प्लेयर ने पाकिस्तान में मचाया धूम, बाबर आजम के साथ मिलकर की ताबड़तोड़ बैटिंग

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बाबर आजम के लगातार दूसरे अर्धशतक के बूते कराची किंग्स ने पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) में मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) को सात विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने 60 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 90 रन की पारी खेली. इंग्लैंड के जो क्लार्क (Joe Clarke) ने भी उनका बेहतरीन साथ दिया. उन्होंने 26 गेंद में तेजतर्रार 54 रन बनाए. उन्होंने खुशदिल शाह और शाहिद अफरीदी जैसे गेंदबाजों को चार छक्के लगाए. साथ ही तीन चौके भी बटोरे. इसके चलते कराची ने सात गेंद रहते तीन विकेट पर 198 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.पीएसएल के इस सीजन में अभी तक सभी नौ मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने हासिल किए हैं. इनमें से चार बार तो 190 से ज्यादा रन के टारगेट भी हासिल हो गए हैं. इससे पहले मुल्तान ने पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया. कराची की टीम तीन में से दो मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुल्तान को ओपनर क्रिस लिन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी. उन्होंने 14 गेंद में 32 रन उड़ा दिए. इससे मुल्तान ने पावरप्ले में एक विकेट पर 72 रन बनाए. फिर जेम्स विंस (45) और कप्तान मोहम्मद रिजवान (43) ने भी तेजी से रन बटोरे. लेकिन ये दोनों लगातार दो ओवर में आउट हो गए. इसके बाद कराची ने शिकंजा कस दिया. उसने आखिरी पांच ओवर में केवल एक चौका दिया.
Relive the excitement of the @KarachiKingsARY vs @MultanSultans game.
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 27, 2021
🎶 Baazi Palte Gi Yahan by @JanoobiKhargosh #MatchDikhao l #HBLPSL6 l #KKvMS I #HBLPSLTaranay pic.twitter.com/LoaSpEQCgX





