खेल

पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह ने शेयर किया डांस का वीडियो

Ritisha Jaiswal
5 May 2021 5:26 AM GMT
पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह ने शेयर किया डांस का वीडियो
x
दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2021 में अपने प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोरी.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2021 में अपने प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोरी कोरोना महामारी के चलते भले ही आईपीएल स्थगित हो गया हो, लेकिन अब तक इस सीजन में पृथ्वी शॉ ने अपने बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी पृथ्वी शॉ चर्चाओं में रहे.

पृथ्वी शॉ और टीवी स्टार प्राची सिंह की प्रेम कहानी की खूब अफवाहें हैं. कई जोड़ियों की तरह इन दोनों ने भी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है लेकिन इंस्टाग्राम पर इन दोनों के पोस्ट और दिल वाली इमोजी के साथ कमेंट करना काफी कुछ बयां करता है.
प्राची सिंह ने किया जबर्दस्त डांस
हाल ही में प्राची सिंह ने इंस्टाग्राम पर डांस की वीडियो शेयर की है. अक्षय कुमार की मूवी चांदनी चौक टू चाइना का गाना 'तेरे नैना मेरे नैना' पर डांस किया. वो इस गाने पर बेली डांस कर रही है. सोशल मीडिया पर प्राची सिंह का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं.प्राची सिंह तब सुर्खियों में आईं, जब वह कलर्स टीवी के शो 'उड़ान' में वंशिका शर्मा की भूमिका में दिखीं. वह इस शो में 2019 में शामिल हुईं थी. एक्टिंग के साथ प्राची एक अच्छी डांसर भी है. इंस्टाग्राम पर वो अकसर अपने डांस के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं.
खूब उड़े इश्क के चर्चे
पृथ्वी शॉ को लेकर इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं कि वो एक्ट्रेस प्राची सिंह (Prachi Singh) को डेट कर रहे हैं. उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से ऐसा महसूस हो रहा था. हालांकि पृथ्वी और प्राची में से किसी ने भी अपने रिश्तों को लेकर कुछ भी पुष्टि नहीं की है




Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story