खेल

पृथ्वी शॉ बने इस टीम का नया कप्तान

Bharti sahu
9 Feb 2022 10:00 AM GMT
पृथ्वी शॉ बने इस टीम का नया कप्तान
x
जैसे कि आप जानते हो लंबे इंतजार के बाद भारत का घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी सीजन शुरू होने जा रहा है।

जैसे कि आप जानते हो लंबे इंतजार के बाद भारत का घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी सीजन शुरू होने जा रहा है। बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का आयोजन दो चरणों में करेगा। इसके लिए सभी राज्यों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अब विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बड़ी कामयाबी मिली है. वह आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले एक टीम के कप्तान बन गए हैं। वहीं भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को उनकी कप्तानी में खेलना होगा।

पृथ्वी शॉ को रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है। रणजी ट्रॉफी में 41 बार की चैंपियन मुंबई को ग्रुप डी में सौराष्ट्र, गोवा और ओडिशा के साथ रखा गया है। टीम अपना लीग मैच अहमदाबाद में खेलेगी। मुंबई की वरिष्ठ चयन समिति में अध्यक्ष सलिल अंकोला, गुलाम पारकर, सुनील मोरे, प्रसाद देसाई और आनंद याल्विगी शामिल हैं, जिन्होंने युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को 21 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया है।
मुंबई के चयनकर्ताओं ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को भी टीम में शामिल किया है। टीम की घोषणा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर की गई। सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे और तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को भी टीम में जगह मिली है।पृथ्वी शॉ बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दीवाने हैं. वह हमेशा बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। उनकी घातक फॉर्म को देखते हुए दिल्ली की टीम ने उन्हें रिटेन किया है. उन्होंने अंडर 19 टीम की कप्तानी भी की है। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।
पृथ्वी शॉ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, ड्रू गोमेल, अरमान जाफर, सरफराज खान, सचिन यादव, आदित्य तारे, हार्दिक तमोर, शिवम दुबे, अमन खान, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, प्रशांत सोलंकी, शशांक अटर्डे, धवल कुलकर्णी , मोहित अवस्थी, प्रिंस बडियानी, सिद्धार्थ राउत, रॉयस्टन डायस और अर्जुन तेंदुलकर।


Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story