खेल

2 अक्टूबर से शुरू होगी प्राइम वॉलीबॉल लीग, 26 अक्टूबर को फाइनल

jantaserishta.com
2 Sept 2025 4:02 PM IST
2 अक्टूबर से शुरू होगी प्राइम वॉलीबॉल लीग, 26 अक्टूबर को फाइनल
x
हैदराबाद: प्राइम वॉलीबॉल लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने जा रही है। पहला मुकाबला मेजबान हैदराबाद ब्लैक हॉक्स और गत विजेता कालीकट हीरोज के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का समापन 26 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले के साथ होगा।
प्राइम वॉलीबॉल लीग सीजन 4 में गोवा गार्डियंस के साथ 10 टीमें शामिल हैं, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा संस्करण बनाता है। कुल टीमों को पांच-पांच के दो पूल में बांटा गया है। पूल-ए में गोवा गार्डियंस, चेन्नई ब्लिट्ज, कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स, बेंगलुरु टॉरपीडोज और कोलकाता थंडरबोल्ट्स की टीमें शामिल हैं।
वहीं, पूल-बी में हैदराबाद ब्लैक हॉक्स, दिल्ली तूफान्स, अहमदाबाद डिफेंडर्स, मुंबई मेटियर्स और कालीकट हीरोज की टीमें हैं। टूर्नामेंट में कुल 38 मुकाबले खेले जाने हैं। लीग चरण में 35 मैच होंगे। प्रत्येक टीम अपने पूल की चार अन्य टीमों और दूसरे पूल की तीन टीमों से खेलेगी।
लीग चरण के अंत में 10 में से शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। स्केपिया की ओर से संचालित प्राइम वॉलीबॉल लीग के सीईओ जॉय ने कहा, "शेड्यूल को रोमांचक बनाने के लिए तैयार किया गया है। डबल हेडर, अहम मुकाबले और छोटे प्लेऑफ विंडो का मतलब है कि फैंस को रोजाना रोमांचक एक्शन देखने को मिलेगा। भारत में वॉलीबॉल को हमेशा जोशीला सपोर्ट मिला है। इस सीजन हम उस एनर्जी को एक नए स्तर पर ले जाना चाहते हैं।"
बेसलाइन वेंचर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सह-संस्थापक तुहिन मिश्रा ने कहा, "यह अब तक का हमारा सबसे बड़ा सीजन है। गोवा गार्जियन्स के जुड़ने से अब लीग में 10 दमदार टीमें हैं। लीग में ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। बड़ा फैन बेस भी है। स्केपिया के साथ साझेदारी कर हम भारत में वॉलीबॉल का स्तर ऊंचा उठाने के लिए तैयार हैं।" प्राइम वॉलीबॉल लीग का मकसद भारत में वॉलीबॉल को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। इस लीग की मदद से युवाओं को प्रोफेशनल स्तर पर करियर बनाने का मौका मिलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story