खेल

चर्चा में प्रधानमंत्री का ट्वीट! जानें

jantaserishta.com
8 Aug 2022 11:43 AM IST
चर्चा में प्रधानमंत्री का ट्वीट! जानें
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिेकेट टीम को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। पीएम ने कहा कि क्रिकेट में आया यह पहला मेडल हमेशा खास रहेगा। यह पहला मौका है जब कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

पीएम ने महिला क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, 'क्रिकेट और भारत को अलग नहीं किया जा सकता। हमारी महिला क्रिकेट टीम ने पूरे कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान बेहतरीन क्रिकेट खेली और प्रतिष्ठित सिल्वर मेडल जीता। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट में पहला मेडल है और इसलिए यह हमेशा खास रहेगा।'
एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल अपने नाम कर लेगी, लेकिन इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते गए और 162 रनों के टारगेट के सामने भारतीय टीम 152 रनों पर ऑलआउट हो गई।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story