प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर किया गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का ये वीडियो, देखकर आप भी हो जाएंगे गदगद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भविष्य के चैंपियनों संग देख गदगद हो गए हैं। पीएम मोदी ने बच्चों को ट्रेनिंग देने वाले नीरज चोपड़ा के वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह भविष्य के चैंपियनों के साथ दिख रहे हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में स्थित एक स्कूल में टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के भविष्य के चैंपियन को प्रशिक्षण देने वाले कुछ खास क्षणों को ट्वीट किया। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में पीएम मोदी ने छात्रों के साथ समय बिताने और उन्हें खेल और फिटनेस के लिए प्रेरित करने के लिए नीरज चोपड़ा की सराहना की।
Great moments! https://t.co/QcZeDMk5q6
— Narendra Modi (@narendramodi) December 5, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





