खेल

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने केशव महाराज को कप्तान नियुक्त किया

jantaserishta.com
12 Dec 2025 3:43 PM IST
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने केशव महाराज को कप्तान नियुक्त किया
x
प्रिटोरिया: साउथ अफ्रीका 20 लीग के चौथे सीजन से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स ने दिग्गज स्पिनर केशव महाराज को अपना कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी।
केशव महाराज ने बतौर कप्तान प्रिटोरिया कैपिटल्स में राइली रोसो की जगह लेंगे। पिछले सीजन महाराज ने डरबन सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी। फ्रेंचाइजी ने एक विज्ञप्ति में कहा, केशव महाराज की मौजूदगी नए सीजन में टीम में एक मजबूत संतुलन देगी। केशव महाराज का नाम दक्षिण अफ्रीका के बड़े खिलाड़ियों में शुमार है। वह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।
फ्रेंचाइजी के 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो में केशव महाराज ने कहा, "कप्तान नियुक्त किए जाने पर मैं प्रिटोरिया कैपिटल्स को धन्यवाद देता हूं। हमारे पास बहुत अच्छी टीम है। डेवाल्ड ब्रेविस, लुंगी एंगिडी, शर्फेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, आंद्रे रसेल, शाई होप जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हमारे पास हैं। इनके पास बेहतरीन खेल के साथ नेतृत्व का भी अनुभव है, जो टीम के काम आएगा।"
उन्होंने कहा, "हमारा थिंक टैंक भी बेहद ऊर्जावान है। इसमें शॉन पोलॉक और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं। मैं इनका फैन बॉय रहा हूं। इसलिए अगले सीजन में इनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"
बाएं हाथ के प्रभावी स्पिनर केशव महाराज पिछले तीन सीजन डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। 2023 से लेकर 2025 के बीच उन्होंने 33 मैचों में 27 विकेट लिए। महाराज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 40 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान 38 विकेट उन्होंने लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्पेल 27 रन देकर 3 विकेट है। महाराज निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं।
साउथ अफ्रीका टी20 लीग का चौथा सीजन 26 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा। प्रिटोरिया कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 27 दिसंबर को जोबर्ग सुपर किंग्स के साथ करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story