भारत
सैम करन जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से पंजाब किंग्स मजबूत नजर आ रही है: हरभजन सिंह
jantaserishta.com
28 April 2023 5:31 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मुंबई इंडियंस को पिछले बड़े स्कोर वाले मुकाबले में हराने के बाद पंजाब किंग्स एक और जीत हासिल करने उतरेगी जब वह शुक्रवार को मोहाली में लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करेगी।
जब दोनों टीमें मौजूदा सत्र में पिछली बार भिड़ी थीं तब पंजाब ने लखनऊ को उसी के मैदान में रोमांचक अंदाज में दो विकेट से हराया था।
पंजाब अपने कप्तान शिखर धवन की फिटनेस को लेकर चिंता में है, जो कंधे की चोट से जूझ रहे हैं , पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि कार्यवाहक कप्तान सैम करन की अगुवाई में पंजाब अपनी टीम में आलराउंड गहराई के कारण मजबूत नजर आती है।
हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "शिखर की अनुपस्थिति में सैम करन ने कप्तानी को अच्छी तरह संभाला है। गेंद के साथ-साथ वह बल्ले से भी प्रभावशाली दिखाई दिए हैं। सैम करन जैसे खिलाड़ियों के कारण ही पंजाब की टीम मजबूत नजर आती है।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





