खेल

प्रीमियर लीग: एर्लिंग हालैंड सबसे तेज 100 गोल करने वाले फुटबॉलर बने, एलन शीयरर का रिकॉर्ड तोड़ा

jantaserishta.com
3 Dec 2025 10:24 AM IST
प्रीमियर लीग: एर्लिंग हालैंड सबसे तेज 100 गोल करने वाले फुटबॉलर बने, एलन शीयरर का रिकॉर्ड तोड़ा
x
नई दिल्ली: नॉर्वे के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को मौजूदा समय का बेहतरीन फुटबॉलर यूं ही नहीं माना जाता है। हालैंड ने प्रीमियर लीग इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इसे साबित भी कर दिया है। हालैंड प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे तेज 100 गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
एर्लिंग हालैंड ने मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलते हुए फुलहम के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की। हालैंड ने प्रीमियर लीग के 111वें मैच में अपने 100 गोल पूरे किए। उन्होंने एलन शीयरर के रिकॉर्ड को तोड़ा। शीयरर ने प्रीमियर लीग के 124 मैचों में 100 गोल किए थे। हॉलैंड ने 111 मैच में ही 100 गोल करते हुए शीयरर के सबसे तेज 100 गोलों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे तेज 100 गोल करने वाले खिलाड़ी बनने के बाद एर्लिंग हालैंड ने कहा, "यह गर्व का क्षण है। 100 गोल का क्लब एक बहुत बड़ी बात है। इसे इतनी जल्दी करना अविश्वसनीय है। मैं गर्वित हूं, मैं खुश हूं।"
हालैंड ने कहा, "मैंने यह कई बार कहा है कि सिटी के स्ट्राइकर को बहुत सारे गोल करने चाहिए। यह मेरा काम है और मैं यही करने की कोशिश करता हूं। मुझे हैट्रिक करनी चाहिए थी, इसके लिए मुझे कुछ मौके मिले थे।"
25 साल के एर्लिंग हालैंड का जन्म 21 जुलाई 2000 को लीड्स, इंग्लैंड में हुआ था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में वह नॉर्वे का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रीमियर लीग में वह मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलते हैं। वह इस टीम के साथ 2022 से जुड़े हुए हैं। मैनचेस्टर सिटी के लिए 111 मैचों में 100 गोल करने वाले हॉलैंड ने नॉर्वे के लिए 48 मैचों में 55 गोल किए हैं। मैच में मैनचेस्टर सिटी ने फुलहम को 5-4 से हराया। मैनचेस्टर की फुलहम पर यह लगातार 19वीं जीत है। इंग्लिश फुटबॉल का ये भी एक रिकॉर्ड है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story