ये क्या...विराट कोहली को लेकर हुई भविष्यवाणी, रोहित शर्मा के लिए आई ये खबर

नई दिल्ली: आईपीएल में अपनी कप्तानी से धमाल मचाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। फुल टाइम कैप्टन बनने के बाद रोहित शर्मा अभी तक एक भी मैच नहीं हारे हैं। रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका का सफेद गेंद में सूपड़ा साफ किया है, वहीं लंका को टेस्ट सीरीज में भी क्लीन स्वीप किया। रोहित शर्मा के इस लाजवाब प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भविष्यवाणी की है कि रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली से बेहतर कप्तान बन सकते हैं। बता दें, भारत ने रोहित की कप्तानी में श्रीलंका को मोहाली टेस्ट पारी और 222 रनों के अंतर से हराया था, वहीं बेंगलुरु में खेले गए टेस्ट मैच में मेहमान टीम को 238 रनों से धूल चटाई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





