खेल
प्रज्ञाननंदा का विश्व चैंपियन बनने का सपना टूटा, चेस वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार
jantaserishta.com
24 Aug 2023 5:22 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंद ने फिडे वर्ल्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन वो खिताब जीतने से चूक गए. उन्हें दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी. फाइनल के तहत दो दिन में दो बाजी खेली गईं और दोनों ही ड्रॉ पर खत्म हुईं. इसके बाद टाईब्रेकर से नतीजा निकला.
18 साल के प्रज्ञानंद ने दोनों बाजियों में 32 साल के कार्लसन को कड़ी टक्कर दी. दोनों के बीच पहली बाजी 34 चालों तक गई थी, मगर नतीजा नहीं निकल सका. जबकि दूसरी बाजी में दोनों के बीच 30 चालें चली गईं. दोनों बाजी ड्रॉ होने के बाद गुरुवार (24 अगस्त) को टाईब्रेकर से नतीजा निकला.
Tagsप्रज्ञानानंदामैग्नस कार्लसनड्रॉविश्व चैंपियनचेस वर्ल्ड कप फाइनलचेसPraggnanandhaaMagnus CarlsenDrawWorld ChampionChess World Cup FinalChess
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





