खेल

पूजा वस्त्राकर ने लगाया वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 का सबसे लंबा छक्का

Ritisha Jaiswal
19 March 2022 9:06 AM GMT
पूजा वस्त्राकर ने लगाया वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 का सबसे लंबा छक्का
x
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 का 18वां मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 का 18वां मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए यस्तिका भाटिया, मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं अंत में आकर पूजा वस्त्राकर ने भी 28 गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके की मदद से 34 रन की तेज तर्रार पारी खेल टीम को बड़ स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। पूजा ने अपनी पारी के दौरान वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 का सबसे लंबा छक्का भी लगाया।

पूजा वस्त्राकर ने यह छक्का 49वें ओवर की 5वीं गेंद पर शुट्ट को लगाया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने गेंद पूजा के पाले में दी और इस भारतीय बल्लेबाज ने ताकत का पूरा इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑन की दिशा में यह छक्का लगाया। इस छक्के ने इस दौरान 81 मीटर की दूरी तय की और यह अभी तक इस टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का है। बता दें, इससे पहले मंधाना 80 मीटर लंबा छक्का लगा चुकी हैं।
बात भारतीय पारी की करें तो टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। स्मृति मंधाना 4 तो शेफाली वर्मा 12 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटीं। 28 रन पर भारत ने दो विकेट खो दिए थे। तब यस्तिका भाटिया का साथ देने आईं कप्तान मिताली राज ने शतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला। यस्तिका ने इस दौरान 59 तो मिताली ने 68 रन की पारी खेली। मिताली का यह वनडे करियर का 63वां अर्धशतक रहा। मिताली इसी के साथ वर्ल्ड कप में सबसे अधिक बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी बन गई है। मिताली का यह वर्ल्ड कप में 12वीं बार 50 से अधिक का स्कोर था।
शतकीय साझेदारी करने वाली यस्तिका और मिताली का बैक-टू-बैक विकेट गिरने के बाद ऐसा लगने लगा कि भारत 250 तक नहीं पहुंच पाएगा, मगर तब उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेल टीम को 277 के स्कोर तक पहुंचाया


Next Story