खेल

पीएम मोदी ने भारतीय महिला हॉकी की कप्तान रानी रामपाल और कोच सोर्ड मारजेन से फोन पर की बात

Admin2
4 Aug 2021 3:03 PM GMT
पीएम मोदी ने भारतीय महिला हॉकी की कप्तान रानी रामपाल और कोच सोर्ड मारजेन से फोन पर की बात
x

भारतीय महिला हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना बुधवार को अर्जेंटीना ने तोड़ दिया। अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में भारत को 2-1 से मात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम को सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भारतीय महिला हॉकी की कप्तान रानी रामपाल और कोच सोर्ड मारजेन से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के लिए टीम को बधाई दी। भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंची थी। सेमीफाइनल में हार के बावजूद भारतीय महिला हॉकी ब्रॉन्ज मेडल के लिए उतरेगी।

पीएम मोदी ने उनसे बातचीत में कहा, 'महिला हॉकी टीम एथलीटों का एक स्किल से भरा ग्रुप है, जिसने काफी मेहनत की है और उन्हें आगे देखना चाहिए।' उन्होंने कहा कि जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं और उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। इससे पहले टीम की हार पर मोदी ने ट्वीट कर लिखा,' टोक्यो 2020 को हम जिन बातों के लिए याद रखेंगे उनमें से एक है हमारी हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन। हमारी महिला हॉकी टीम ने धैर्य के साथ खेला और शानदार स्किल्स दिखाई। टीम पर गर्व है। आगे के खेल और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

Next Story