खेल

नीरज चोपड़ा का जलवा: दोहा डायमंड लीग के खिताब को किया अपने नाम, पीएम ने कही ये बात

jantaserishta.com
6 May 2023 1:24 PM IST
नीरज चोपड़ा का जलवा: दोहा डायमंड लीग के खिताब को किया अपने नाम, पीएम ने कही ये बात
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को दोहा डायमंड लीग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने शनिवार को ट्वीट किया:
"वर्ष की पहली प्रतियोगिता और पहला स्थान। 88.67 मीटर की वल्र्ड लीड थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा का दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन। उन्हें बधाई! आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"
टोक्यो 2020 ओलम्पिक के भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सत्र की शानदार शुरूआत करते हुए कतर स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को अपने पहले प्रयास में 88.67 मीटर की शानदार थ्रो के साथ दोहा डायमंड लीग 2023 जीत ली। अपनी विस्फोटक शुरूआत के लिए माने जाने वाले चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 89.94 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड के करीब पहुंचने में सफलता पायी।
चेक गणराज्य के जाकुब वादलेच, जिन्होंने टोक्यो में रजत पदक जीता था, ने अपने दूसरे प्रयास में सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ 88.63 मीटर का प्रदर्शन किया। मौजूदा भाला फेंक विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 85.88 मी की थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story