पिंक बॉल टेस्ट: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत को मैच जीतने के लिए चाहिए 9 विकेट

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत ने दूसरे दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 303 रन बनाकर घोषित कर दी और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 447 रनों का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही है और उसने दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय कुसल मेंडिस 16 रन पर और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 10 रन पर नाबाद हैं। लाहिरु थिरिमाने खाता खोले बिना जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। श्रीलंका को मैच जीतने के लिए अभी 419 रन और बनाने हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





