खेल

विराट कोहली के खिलाफ सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, LGBTQ ग्रुप ने लगाया ये आरोप

jantaserishta.com
16 Nov 2021 10:03 AM IST
विराट कोहली के खिलाफ सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, LGBTQ ग्रुप ने लगाया ये आरोप
x

Virat Kohli's One8 Commune: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के वन8 कम्यून रेस्टोरेंट पर LGBTQ+ समुदाय के लोगों को एंट्री नहीं देने का आरोप लगा है, जिसके बाद ट्विटर यूजर्स ने विराट कोहली को आड़े हाथ ले लिया. हालांकि, इस पर विराट कोहली की कोई प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है. बता दें कि विराट कोहली के वन8 कम्यून रेस्टोरेंट की पुणे, दिल्ली और कोलकाता में ब्रांच हैं.

क्या आरोप है?
'यस, वी एक्ज़िस्ट' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसमें कहा गया कि "LGBTQ+ मेहमानों को विराट कोहली के रेस्टोरेंट में नो एंट्री…विराट कोहली पुणे, दिल्ली और कोलकाता में वन8 कम्यून नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं. उनकी जोमेटो लिस्टिंग में कहा गया है कि "स्टैग के लिए रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं है".
पोस्ट में आगे लिखा गया, "हमने 2 सप्ताह पहले उन्हें मैसेज किया. उनका कोई जवाब नहीं आया. हमने रेस्टोरेंट की पुणे ब्रांच से संपर्क किया, उन्होंने फोन पर बताया कि रेस्टोरेंट में केवल सिसजेंडर, विषमलैंगिक जोड़ों या सिसजेंडर महिलाओं के समूहों की ही एंट्री है. समलैंगिक जोड़े या समलैंगिक पुरुषों के समूहों की एंट्री नहीं."
पोस्ट में लिखा गया, "ट्रांस महिलाओं को प्रवेश की अनुमति है, जो उनके कपड़ों पर निर्भर करती है. रेस्टोरेंट की दिल्ली शाखा ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया. रेस्टोरेंट की कोलकाता ब्रांच ने बताया कि सबकी एंट्री है. हालांकि, उनका जोमेटो पेज कुछ और ही कहता है."
इसमें आगे लिखा गया, "भारत में ऐसे फैंसी रेस्टोरेंट, बार और क्लबों में LGBTQ के साथ भेदभाव आम है और विराट कोहली भी यही कर रहे हैं." इसी पोस्ट के बाद से विरोट कोहली इंस्टाग्राम यूजर्स के निशाने पर आ गए. उन्हें यूजर्स की कड़ी प्रतिक्रिया झेलनी पड़ रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story