खेल
इंटरनैशनल स्तर पर छवि बेहतर करने हेतु पीसीबी ने मेडिकल पैनल का किया गठन
Rounak Dey
8 March 2021 12:03 AM IST

x
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दो सदस्यीय मेडिकल पैनल का गठन किया है जो जांच करेगा कि बायो-बबल में खिलाड़ी कोरोना वायरस से कैसे संक्रमित हो गये।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दो सदस्यीय मेडिकल पैनल का गठन किया है जो जांच करेगा कि बायो-बबल में खिलाड़ी कोरोना वायरस से कैसे संक्रमित हो गये जिसके कारण देश की मुख्य टी20 लीग को स्थगित करना पड़ा। छह खिलाड़ियों और एक सहयोगी स्टाफ सदस्य के कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को गुरूवार को अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दिया गया जिसमें ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर फवाद अहमद भी शामिल थे।
जांच के लिए दो सदस्यीय पैनल बनाया गया है जिसमें डॉसैयद फैजल महमूद (संक्रमित बीमारियों के विशेषज्ञ) और डॉसलमान मोहम्मद अब्बास शामिल हैं। ये दोनों पीएसएल में बायो-बबल प्रोटोकॉल की समीक्षा करेंगे और अपनी रिपोर्ट 31 मार्च तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी को सौंपेंगे।
बोर्ड ने रविवार को एक बयान में कहा कि एक स्वतंत्र पैनल को बायो-बबल की कमियों को पहचानने की जिम्मेदारी दी गई है जो बतायेगा कि बायो सुरक्षित माहौल कोविड-19 मुक्त नहीं रहने के क्या कारण थे।
लीग में कुल 34 मैच खेले जाने थे, जबकि अब तक केवल 14 ही मैच पूरे हुए हैं। पीसीबी ने कहा कि लीग के अधिकतर मामले दो विभिन्न टीमों से आए हैं। पीसीबी को कोरोना का पहला मामला एक मार्च को मिला था।
Next Story





