खेल
PBKS vs SRH IPL 2021 Match Live: पंजाब को लगा दूसरा झटका, 5 रन बनाकर आउट हुए मयंक
Ritisha Jaiswal
25 Sept 2021 8:06 PM IST

x
आइपीएल 2021 के 37वें लीग मैच में पंजाब किंग्स का सामना शारजाह में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो रहा है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | PBKS vs SRH Live IPL 2021 37th match: आइपीएल 2021 के 37वें लीग मैच में पंजाब किंग्स का सामना शारजाह में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो रहा है। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में पंजाब किंग्स ने खबर लिखे जाने तक 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 27 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर क्रिस गेल और एडन मार्क्रम हैं।
पंजाब की पारी, दोनों ओपनर आउट
टास हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स को पहला झटका 26 रन के कुल स्कोर पर लगा जब कप्तान केएल राहुल 21 गेंदों में 21 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर जे सुचिथ के हाथों कैच आउट हो गए। दूसरा झटका भी पांचवें ओवर में पंजाब को लगा जब मयंक अग्रवाल 5 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर केन विलियमसन के हाथों कैच आउट हुए।
Next Story





