
x
PBKS vs RCB Live
सैम्स को सफलता, गेल आउट, पंजाब को दूसरा झटका लगा है. डेनियल सैम्स ने क्रिस गेल का विकेट हासिल किया है. गेंदबाजी में बदलाव के तौर पर लौटे सैम्स की गेंद पर पहले गेल ने लॉन्ग ऑन पर छक्का ठोका. फिर सैम्स ने शॉर्ट गेंद से गेल को चौंकाया, जिसे गेल ने पुल करने की कोशिश की. उनके ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर के हाथों में आसान कैच चला गया. इसके साथ ही गेल की तूफानी पारी का अंत हुआ.
गेल ने बनाए 24 गेंदों में 46 रन (6×4 2×6), 11 ओवर पूरे, PBKS- 100/2
Next Story





