
x
बैंगलोर ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 26वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की चुनौती है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहे इस मुकाबले में दोनों टीमों के पास पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने का लक्ष्य है. RCB पहले ही 10 पॉइंट्स हासिल कर चुकी है, लेकिन तीसरे स्थान पर है. इस जीत के साथ शीर्ष पर पहुंचना कोहली सेना का लक्ष्य है. वहीं पंजाब के पास भी छठें से उठकर पांचवें पायदान पर पहुंचने का मौका है. हालांकि, टीम को पिछले मैच में हार झेलनी पड़ी थी और बैंगलोर की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए जीत हासिल करना भी आसान काम नहीं है.
RCB ने चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों में बदलाव, RCB के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम में सिर्फ एक बदलाव है. वॉशिंगटन सुंदर की जगह शाहबाज अहमद को उतारा गया है. वहीं पंजाब की टीम में 3 बदलाव हुए हैं. मयंक अग्रवाल, मोजेस हेनरिक्स और अर्शदीप सिंह को बाहर किया गया है, जबकि प्रभसिमरन सिंह, मंदीप सिंह और राइली मेरेडिथ को जगह मिली है.
Next Story





