खेल

एश‍ियन गेम्स: महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में पलक को गोल्ड, ईशा को स‍िल्वर

jantaserishta.com
29 Sept 2023 11:24 AM IST
एश‍ियन गेम्स: महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में पलक को गोल्ड, ईशा को स‍िल्वर
x
हांगझोऊ: एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में पलक ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। वहीं ईशा सिंह ने इसी इवेंट में स‍िल्वर मेडल अपने नाम किया। 17 साल की पलक ने एशियाई खेलों में 241.2 का नया विजयी स्कोर बनाया, जबकि 18 साल की ईशा ने 239.7 का स्कोर हासिल किया।
इससे पहले, यह जोड़ी महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम का हिस्सा थी जिसने सिल्वर मेडल हासिल किया था। 18 साल की ईशा स‍िंह का इस एश‍ियाड में यह चौथा मेडल है। वह 25 मीटर प‍िस्टल टीम इवेंट में गोल्ड जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 25 मीटर पिस्टल टीम, 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत, 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत, 10 मीटर एयर पिस्टल टीम में रजत पदक पर कब्जा किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story