खेल

काली पट्टी बांधकर भारत के खिलाफ उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, जानिए क्या हैं कारण

Tara Tandi
28 Aug 2022 9:56 AM GMT
काली पट्टी बांधकर भारत के खिलाफ उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, जानिए क्या हैं कारण
x
भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में एशिया कप 2022 का मुकाबला खेला जाना है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में एशिया कप 2022 का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधे नजर आएंगे। इसके पीछे का कारण बड़ा ही नेक है, जो बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम करने जा रही है। ये मुकाबला लोकल टाइम यानी यूएई के समय के अनुसार शाम 6 बजे शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में साढ़े 7 बजे होंगे।

दरअसल, पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के काली पट्टी (ब्लैक आर्म बैंड) बांधने के पीछे की वजह ये है कि वे अपने देश में बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता का संदेश देना चाहते हैं। पाकिस्तान में इस समय बाढ़ ने लाखों लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक पाकिस्तान में बाढ़ से 1 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं।
पाकिस्तान के कई इलकों में आई बाढ़ में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत है। यहां बारिश और बाढ़ के कारण हो रहे भूस्खलन व अन्य घटनाओं में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान के मंत्री राणा सनौल्लाह ने जानकारी दी है कि देश में बाढ़ से करीब 33 लाख लोग प्रभावित हैं और 1033 लोगों की मौत इस बाढ़ हो चुकी है। मरने वालों में 456 पुरुष, 207 महिलाएं और 348 बच्चे शामिल हैं।
Next Story