
x
Sports खेल: पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद नवाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ यूएई टी20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में हैट्रिक ली। पाकिस्तान ने इस मैच में 75 रनों से जीत दर्ज की। टीम के गेंदबाज नवाज ने अपनी फिरकी के जादू से अफगानिस्तान को धूल चटा दी। उन्होंने फाइनल में 19 रन देकर पांच विकेट लिए। 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगान टीम 15.5 ओवर में 66 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। अफगान कप्तान राशिद खान ने तीन विकेट लिए।
पाकिस्तानी स्पिनर नवाज ने पारी के छठे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर विकेट लिए। उन्होंने दरवेश रसूली और अजमतुल्लाह उमरजई के विकेट लिए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद पर इब्राहिम जादरान को आउट कर हैट्रिक ली। नवाज टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हैट्रिक लेने वाले तीसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बने। इससे पहले फहीम अशरफ और मोहम्मद हसनैन हैट्रिक ले चुके हैं।
TagsPakistani bowlerhat-tricktri-series finalपाकिस्तानी गेंदबाजहैट्रिकत्रिकोणीय श्रृंखला फाइनलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





