खेल

भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में पाक‍िस्तान ने जीता टॉस, रोहित सेना की पहले बल्लेबाजी

Nil dhankar
23 Feb 2025 2:08 PM IST
भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में पाक‍िस्तान ने जीता टॉस, रोहित सेना की पहले बल्लेबाजी
x

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में आज (23 फरवरी) भारतीय टीम की टक्कर पाकिस्तान से हो रही है. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी भालने जा रहे हैं. वहीं मोहम्मद रिजवान के कंधों पर पाकिस्तानी टीम की बागडोर है.

भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा था. जबकि पाकिस्तानी टीम को शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल की दावेदारी को पुख्ता करना चाहेगी.

देखा जाए तो दुबई में भारतीय टीम का पाकिस्तान के सामने रिकॉर्ड शानदार है. भारतीय टीम दो बार एश‍िया कप 2018 में पाकिस्तान के ख‍िलाफ वनडे खेली, दोनों ही बार जीत मिली है. भारत ने 2018 एशिया कप के दौरान पाकिस्तान को पहले आठ विकेट से रौंदा था. फिर उसने दूसरे मैच में 9 विकेट से पाकिस्तानी टीम को पराजित किया था.

Next Story