खेल

पाकिस्तान 63 साल बाद अपने घर में लगातार 3 टेस्ट हारा

Kajal Dubey
13 Dec 2022 8:06 AM IST
पाकिस्तान 63 साल बाद अपने घर में लगातार 3 टेस्ट हारा
x

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच भी 26 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की टीम ने 22 साल बाद पाकिस्तान में कोई टेस्ट सीरीज जीती है।

355 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। शफीक और रिजवान की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। रिजवान 30 और शफीक 30 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान बाबर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। सऊद शकील ने 94 और इमाम-उल-हक ने 60 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाने के कारण फिर से टीम फ्लॉप हो गई। नवाज ने 45 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए यह काफी नहीं था, अंत में पाकिस्तान की टीम 328 रन ही बना पाई और 26 रन से हार गई। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने चार विकेट लिए।

Next Story