खेल
Pak vs NZ T20WC 2021 Live: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की भिड़ंत
Ritisha Jaiswal
26 Oct 2021 6:09 PM IST

x
टी20 वर्ल्ड कप 2021 के 19वें लीग मैच में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड के खिलाफ शारजाह क्रिकेट मैदान पर होगा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टी20 वर्ल्ड कप 2021 के 19वें लीग मैच में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड के खिलाफ शारजाह क्रिकेट मैदान पर होगा। ग्रुप बी में पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराकर अंकतालिका में दूसरे नंबर पर जगह बनाई हुई है। पाकिस्तान का ये दूसरा मुकाबला होगा तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम का ये पहला मैच है। पाकिस्तान ने अपने पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया को हरा दिया था और अब वो बढ़े हुए हौसले के साथ न्यूजीलैंड की टीम को परास्त करने मैदान पर उतरेगी।
पाकिस्तान की बात करें तो भारत के खिलाफ मैच में बाबर आजम और मुहम्मद रिजवान ने बल्लेबाजी के जौहर दिखाए, जिससे फखर जमां, मुहम्मद हफीज और शोएब मलिक जैसे सीनियर बल्लेबाजों को खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी। गेंदबाजी में भी उनके पास काफी विकल्प हैं। भारत के खिलाफ उनके पास सात गेंदबाज थे और मलिक उनमें शामिल नहीं थे। इमाद वसीम, शादाब खान और हफीज ने स्पिन का मोर्चा बखूबी संभाला। नई गेंद से शाहीन शाह अफरीदी ने कहर बरपाया। अब न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को उनके खतरनाक इनस्विंग यार्कर की काट ढूंटनी होगी। डेथ ओवरों में हैरिस राऊफ काफी उपयोगी साबित हुए थे।
दूसरी ओर न्यूजीलैंड टीम को विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने अभ्यास मैचों में हराया। कप्तान केन विलिसमसन की फिटनेस भी चिंता का सबब बनी हुई है जो कोहनी में दर्द से जूझ रहे हैं। न्यूजीलैंड के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण है लेकिन बल्लेबाजों को भी रन बनाने होंगे। टीम में मार्टिन गप्टिल व केन जैसे बल्लेबाज हैं तो वहीं काइल जेमिसन जैसे आलराउंडर भी हैं। गेंदबाजी की जिम्मेदारी टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट व ईश सोढी जैसे गेंदबाजों पर रहेगी।
टीमें :
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान ), टाड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, लाकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जेमिसन, डेरेल मिशेल, जेम्स नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, टिम सीफर्ट, ईश सोढी, टिम साउथी।
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), मुहम्मद रिजवान, फखर जमां, मुहम्मद हफीज, शोएब मलिक, हसन अली, हैरिस राऊफ, शाहीन शाह अफरीदी, इमाद वसीम, शादाब खान, मुहम्मद नवाज, आसिफ अली, हैदर अली, सरफराज अहमद, मुहम्मद वसीम, शोएब मकसूद।
Next Story





