खेल

बड़ी खबर: T20 WC से बाहर, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर आई ये खबर

jantaserishta.com
11 Sept 2022 2:22 PM IST
बड़ी खबर: T20 WC से बाहर, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर आई ये खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए इसी हफ्ते भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है. इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी और एक अच्छी खबर सामने आ रही है.
अच्छी खबर ये है कि चोटिल जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. वह इस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जा सकते हैं. मगर वहीं, टीम के लिए एक बुरी खबर यह भी सामने आ रही है कि चोटिल ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.
यह जानकारी इन्साइडस्पोर्ट की रिपोर्ट में दी गई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जडेजा को दाएं घुटने में चोट लग गई थी जिसका अब सफल ऑपरेशन हुआ है. इस सर्जरी के चलते ही जडेजा के टी20 वर्ल्ड कप तक फिट होने की संभावना ना के बराबर है. ऐसे में वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
बता दें कि जडेजा ने भी कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं. साथ ही सर्जरी की जानकारी भी दी है. जडेजा ने कहा कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी की कोशिश करेंगे.
जडेजा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'सर्जरी सफल रही. बहुत से लोग ने सपोर्ट किया जिसके लिए धन्यवाद देता हूं. इसमें बीसीसीआई, मेरे टीममेट, सपोर्ट स्टाफ, फिजियो, डॉक्टर और फैन्स शामिल है. मैं जल्द ही अपना रिहैब शुरू करूंगा और जितनी जल्दी हो सके क्रिकेट फील्ड में वापस आने की कोशिश करूंगा. शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद.'
हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह 'एंटीरियर क्रुसिएट लिगामेंट (SAL) का मामला है या नहीं. अगर ऐसा होता है तो रवींद्र जडेजा को फिट होने में लगभग छह महीने का समय लग सकता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story