खेल

बाबा जहर गिरी आश्रम में द्वितीय जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन

Shantanu Roy
29 May 2023 9:44 AM GMT
बाबा जहर गिरी आश्रम में द्वितीय जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन
x
भिवानी। प्राचीन काल से ही भारत विश्व का नेतृत्व करता रहा है और अब योग में भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। यह विचार सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि बाबा जहर गिरी आश्रम में महंत डॉ अशोक गिरी महाराज एवं बाबा भगवान गिरी महाराज के सानिध्य में सीबीएलयू एवं शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि योग में असाध्य रोगों को ठीक करने की क्षमता है। योग से तन मन पूर्णतया स्वस्थ रहता है साथ ही इससे मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजकुमार मित्तल ने कहा कि भारतीय योग पद्धति विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महंत श्री डॉ अशोक गिरी महाराज ने सभी योग प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया। सांसद ने सिद्ध बाबा जहर गिरी एवं बाबा शंकर गिरी की समाधि पर मत्था टेका और पूजा अर्चना की। बतौर विशिष्ट अतिथि शिक्षा बोर्ड के उप सचिव कुलदीप सिंह वर्मा,सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में अधीक्षक सत्यवान सिंह पापोसा ने शिरकत की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुलसचिव ऋतु सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मलिक, पीआरओ प्रभारी ऋषि शर्मा का विशेष योगदान रहा।
Next Story