
x
Colombo कोलंबो। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए, जो दोनों देशों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले भारत ने साल 2022 में पाकिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप मैच में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए थे। पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के खिलाफ 8 विकेट गंवाकर 159 रन बना चुकी है। वहीं, भारतीय टीम ने साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में 157/5 का स्कोर बनाया था।
रविवार को कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया। भारत ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (0) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था। यहां से ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी की। ईशान 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन जुटाए। तिलक ने टीम के खाते में 25 रन का योगदान दिया।
भारतीय टीम 126 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से सूर्या ने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जुटाए। सूर्या 29 गेंदों में 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में नाबाद 11 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने 25 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक ने 1-1 विकेट हासिल किया।
Tagsभारतपाकिस्तानटी20 वर्ल्ड कप 2026कोलंबोईशान किशनसूर्यकुमार यादवतिलक वर्माशिवम दुबेरिंकू सिंहसईम अयूबआर प्रेमदासा स्टेडियमसबसे बड़ा स्कोरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





