
x
Hrare हरारे। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले को 100 रन से जीता। इसी के साथ भारत छठी बार विश्व चैंपियन बना। भारत को खिताब जिताने में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 175 रन की पारी खेली। ट्रॉफी जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि टीम पिछले 7-8 महीनों से इसके लिए मेहनत कर रही थी।
खिताबी मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 175 रन की पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़े। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के साथ 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया। वर्ल्ड कप जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। पिछले 7–8 महीनों से जिस तरह से पूरी टीम ने मेहनत की है और हमारा सपोर्ट स्टाफ जो लंबे समय से हमारे साथ है, जो हमेशा यह सुनिश्चित करता है कि हम फिट रहें, मैं यह पुरस्कार उन्हें समर्पित करना चाहता हूं।"
उन्होंने कहा, "हमने ज्यादा दबाव नहीं लिया। बस यही सोचा कि टूर्नामेंट में जो अच्छा किया है, उसी प्रक्रिया को अपनाते हुए अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे। तैयारी सिर्फ एशिया कप के दौरान ही नहीं, बल्कि पिछले 8–9 महीनों से लगातार अच्छी रही है और उस दौरान हमने कितनी मेहनत की है, यह सिर्फ खिलाड़ी ही जानते हैं। मुझे अपने कौशल पर भरोसा था कि मैं बड़े मुकाबलों में योगदान दे सकता हूं और आज वही देखने को मिला। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में 311 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से कैलेब फाल्कनर ने 115 रन की पारी खली, लेकिन टीम को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके।
Tagsभारत U19अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026हरारे स्पोर्ट्स क्लबइंग्लैंड U19वैभव सूर्यवंशीप्लेयर ऑफ द मैचप्लेयर ऑफ द सीरीज100 रन की जीतक्रिकेटखिताबट्रॉफी जीतयुवा क्रिकेटअंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरिकॉर्ड पारीटीम इंडियाजश्नकप्तानबल्लेबाजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





