
x
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की चोट और कमबैक पर बड़ा अपडेट दिया है। Shaheen Afridiशाहिद अफरीदी | तस्वीर साभार: Twitterमुख्य बातेंशाहीन अफरीदी घुटने की चोट से जूझ रहे हैंशाहीन चोट
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की चोट और कमबैक पर बड़ा अपडेट दिया है।
Shaheen Afridiशाहिद अफरीदी | तस्वीर साभार: Twitterमुख्य बातेंशाहीन अफरीदी घुटने की चोट से जूझ रहे हैंशाहीन चोट के कारण एशिया कप से बाहर हैंवह पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ चोटिल हुए
पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पिछले कई हफ्तों से घुटने की चोट के कारण परेशान हैं। वह पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर पहले टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। शाहीन को चोट की वजह से श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट, नीदरलैंड वनडे सीरीज और एशिया कप 2022 से बाहर होना पड़ा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अब शाहीन की चोट और कमबैक पर बड़ा अपडेट दिया है। पीसीबी का कहना है कि तेज गेंदबाज का इलाज इंग्लैंड की राजधानी लंदन में होगा और वह अक्टूबर में शुरू हो रहे टी20 विश्व कप से पहले पूरी तरह फिट हो सकते हैं।
'शाहीन को खास देखभाल की जरूरत'
बता दें कि शाहीन इलाज और पुनर्वास के लिए लंदन के लिए रवाना हो चुके हैं। पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ नजीबुल्लाह सूमरो ने कहा कि शाहीन को घुटने की चोट को विशेष देखभाल की आवश्यकता है और लंदन में दुनिया की कुछ बेहतरीन खेल चिकित्सा और रिहैबिलिटेशन सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी के सर्वोत्तम हित में, हमने उसे वहां भेजने का फैसला किया है। हमारा चिकित्सा विभाग लंदन में उसकी उबरने की प्रगति पर नजर रखेगा। हमें विश्वास है कि शाहीन आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप से पहले पूरी तरह से फिट
न्यूज़ क्रेडिट :खुलासा इन
Next Story





