खेल
भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबले पर योगेंद्र चंदोलिया बोले- खेल और राजनीति अलग, टीम इंडिया को शुभकामनाएं
jantaserishta.com
15 Feb 2026 1:51 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले को लेकर देशभर में राजनीतिक नेताओं और आम लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न राज्यों से नेताओं ने टीम इंडिया के लिए शुभकामनाएं दीं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल और राजनीति दो अलग-अलग विषय हैं और उन्हें अलग ही रखा जाना चाहिए। उन्होंने टीम इंडिया की सफलता की कामना की और खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर विश्वास जताया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि खेल राष्ट्रीय गौरव का विषय होता है। जब खिलाड़ी जीतते हैं तो ऐसा लगता है जैसे पूरा देश जीत गया हो। उन्होंने कहा कि देश की भावनाएं खेल से जुड़ी होती हैं और खिलाड़ी उसके नायक होते हैं। पाकिस्तान को लेकर उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ देश ऐसे होते हैं जो न तो अपने राष्ट्र संचालन को लेकर निर्णय ले पाते हैं और न ही संबंधों को सही ढंग से संभाल पाते हैं।
झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भारत की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि यह केवल उम्मीद नहीं, बल्कि जीत का पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि जैसे भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान को जवाब दिया था, वैसे ही क्रिकेट मैदान पर भी भारतीय टीम मजबूत प्रदर्शन करेगी।
भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पहले पाकिस्तान मैच से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण अब वह खेल रहा है और भारत की जीत तय मानी जा रही है। बिहार की राजधानी पटना में भाजपा नेता अनिल साहनी ने बताया कि कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स में भारत की जीत के लिए हवन किया गया। भगवान भोलेनाथ के पर्व के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर टीम इंडिया की विजय की कामना की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





