खेल

ओमान मेंस टी20 वर्ल्ड कप एशिया एंड ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालीफायर की मेजबानी करेगा

jantaserishta.com
10 July 2025 4:51 PM IST
ओमान मेंस टी20 वर्ल्ड कप एशिया एंड ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालीफायर की मेजबानी करेगा
x
दुबई: ओमान इस साल अक्टूबर में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप एशिया एंड ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालीफायर की संयुक्त मेजबानी करेगा। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप एशिया एंड ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालीफायर में नौ टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं।
2024 के सब-रीजनल क्वालीफायर कुवैत, मलेशिया, यूएई, कतर, जापान, समोआ, नेपाल, पापुआ न्यू गिनी और मेजबान ओमान के साथ मिलकर अगले साल होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में तीन स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इन टीमों में से ओमान, नेपाल, पापुआ न्यू गिनी और यूएई पहले भी पुरुष टी20 विश्व कप में हिस्सा ले चुके हैं। यह टूर्नामेंट 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें ग्रुप चरण 8-10 अक्टूबर तक खेला जाएगा।
नौ टीमों को तीन-तीन के तीन ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी, जो 12-17 अक्टूबर तक खेला जाना है। सुपर सिक्स चरण के अंत में, शीर्ष तीन टीमें भारत और श्रीलंका में होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में अपनी जगह पक्की करेंगी।
ग्रुप-1 में संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया और कतर की टीमें शामिल हैं, जबकि ग्रुप-2 में नेपाल और कुवैत के साथ-साथ पूर्वी एशिया-प्रशांत की उभरती हुई ताकत जापान भी है। मेजबान ओमान, पापुआ न्यू गिनी और समोआ के साथ ग्रुप-3 में है।
इस बीच, ईस्ट एशिया-पैसिफिक विमेंस टीमों के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सफर की शुरुआत की भी घोषणा कर दी गई है। उनकी क्वालीफाइंग प्रतियोगिता सितंबर में आयोजित की जाएगी। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप ईस्ट एशिया-पैसिफिक (ईएपी) क्वालीफायर 9 से 15 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। यह फिजी की राजधानी सुवा में खेला जाएगा। मेजबान फिजी के साथ इस क्वालीफायर में वानुअतु, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, जापान, समोआ, कुक आइलैंड्स और फिलीपींस की टीमें हिस्सा लेंगी।
टीमों को फाइनल से पहले चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। फाइनल में जीतने वाली टीम को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story