खेल

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानें नाम

Ritisha Jaiswal
1 Feb 2022 3:15 PM GMT
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानें नाम
x
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए जिन 590 खिलाड़ियों के नाम को शॉर्टलिस्ट किया गया है,

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए जिन 590 खिलाड़ियों के नाम को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनमें पांच सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी कौन से हैं, ये भी आपके लिए जानना जरूरी है। यहां तक कि इनमें से कुछ के बिकने के पूरे चांस हैं और इस बात से सिद्ध हो जाता है कि खेल में उम्र महज एक संख्या है। ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनका नाम आईपीएल 2022 की ऑक्शन टेबल पर होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के मेगा नीलामी के लिए चुने गए करीब 600 क्रिकेटरों में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर हैं, जो इस समय 42 साल के हैं। इतना ही नहीं, अगर उनको आईपीएल की किसी टीम ने खरीदा तो वे आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले 43 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 27 मार्च 1979 को हुआ था। वे दिल्ली डेयरडेविल्स, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।
उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के फिडेल एडवर्ड्स का नाम है, जो इस समय 40 साल के हैं और इसी महीने की 6 तारीख को 41 साल के होने जा रहे हैं। डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद,स सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके एडवर्ड्स 6 फरवरी 1982 को जन्मे थे
आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शुमार अमित मिश्रा भी उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जो इस समय 39 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1982 को हुआ था। अमित मिश्रा डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए भारत के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का नाम भी शामिल है और ये भी उम्रदराज क्रिकेटरों में शामिल हैं, जो इस समय 38 साल के हैं, लेकिन 6 फरवरी को वे 39 साल के हो जाएंगे। श्रीसंत लंबे समय तक बैन रहे हैं और वे आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब, कोच्चि टस्कर्स केरला और राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों में पांचवें नंबर पर नाम वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का है, जो इस समय 38 साल के हैं। उनका जन्म 07 अक्टूबर 1983 को हुआ था। ब्रावो मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं।
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
42 साल 10 महीने - इमरान ताहिर
39 साल 11 महीने - फिडेल एडवर्ड्स
39 साल 2 महीने - अमित मिश्रा
38 साल 11 महीने - एस श्रीसंत
38 साल 6 महीने - ड्वेन ब्रावो


Next Story