
x
Cuttack कटक। ओडिशा मास्टर्स 2025 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 100 में शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। अलग-अलग कैटेगरी के फाइनल में इशरानी बरुआ, महिला सिंगल्स की टॉप सीड उन्नति हुड्डा और पुरुष सिंगल्स के दूसरे सीड किरण जॉर्ज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इशरानी बरुआ ने 54 मिनट तक चले सेमीफाइनल में तान्या हेमंत को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। पहला गेम 18-21 से हारने के बाद, इशरानी ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-7, 21-7 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। अब फाइनल में इशरानी बरुआ का सामना टॉप सीड उन्नति हुड्डा से होगा।
वहीं, उन्नति हुड्डा ने सेमीफाइनल में तस्नीम मीर के खिलाफ 60 मिनट तक चले मुकाबले को अपने नाम किया। पिछले राउंड में टॉप सीड खिलाड़ियों को हराकर शानदार प्रदर्शन करने वालीं तस्नीम ने उन्नति के खिलाफ पहला गेम 21-18 से जीता। हालांकि, इसके बाद उन्नति ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-16, 21-16 से अपने नाम किए। पुरुष सिंगल्स में, दूसरे सीड किरण जॉर्ज ने 53 मिनट तक चले मुकाबले में हमवतन रौनक चौहान के खिलाफ मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली है।
किरण ने पहला गेम 21-19 से जीता, लेकिन रौनक ने दूसरे गेम में 21-8 से आसान जीत दर्ज करके मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचाया। तीसरे गेम में किरण ने धैर्य बनाए रखा और इसे 21-18 से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की, जहां उनका मुकाबला इंडोनेशिया के मुहम्मद यूसुफ से होगा।
दूसरी ओर, सेमीफाइनल में हार के साथ भारत का डबल्स अभियान समाप्त हो गया। मिक्स्ड डबल्स में सात्विक रेड्डी-रेशिका उथयसूर्यन और महिला डबल्स में अश्विनी भट-शिखा गौतम की जोड़ियों को अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को टॉप भारतीय शटलर्स ने ओडिशा मास्टर्स में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जिसमें टॉप सीड उन्नति हुडा और तरुण मन्नेपल्ली के साथ तन्वी शर्मा, किरण जॉर्ज और अनुपमा उपाध्याय सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
Tagsओडिशा मास्टर्स 2025बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 100इशरानी बरुआउन्नति हुड्डाकिरण जॉर्जभारतफाइनलसेमीफाइनलटॉप सीडतस्नीम मीररौनक चौहानमिक्स्ड डबल्समहिला डबल्सशटलरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





