
x
मेड्रिड (आईएएनएस)| विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अलकारेज दाएं पैर की चोट के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से हट गए हैं।
19 वर्षीय अलकारेज, जो पिछले वर्ष सबसे युवा नंबर एक खिलाड़ी बने थे, अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में टॉप सीड खिलाड़ी के रूप में उतरते।
अलकारेज ने ट्वीट किया, "जब मैं प्री सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ पर था, तो मुझे ट्रेनिंग के दौरान अचानक चोट लग गयी। मेरे दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया है। मैंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए फिट होने की भरपूर कोशिश की लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अब मैं 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में उतरूंगा।"
अलकारेज के हटने का मतलब है कि कैस्पर रुड, स्टेफानोस सितसिपास और नोवाक जोकोविच के पास ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद सोमवार को शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मौका होगा।
अलकारेज को 2022 में शानदार प्रदर्शन होने के बावजूद पेरिस मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल से हटना पड़ा था और इसी चोट के कारण वह तुरीन में एटीपी फाइनल्स से भी बाहर रहे थे।
12 सितम्बर को अलकारेज विश्व के सबसे युवा नंबर एक खिलाड़ी बने थे। उनका 2022 में 57-13 का रिकॉर्ड रहा था। वह पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में मातियो बेरेटिनी से हार गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





